केकड़ी । सफलता का परचम: श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी, केकड़ी का बोर्ड परीक्षाओं में दबदबा
प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी, केकड़ी के छात्र – छात्राओं ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में घोषित हुए कक्षा 5वीं, 8वीं ओर 10 वीं के परिणामों में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा है, जो विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। कक्षा 5वीं, 8वीं और 10 वीं के सभी विद्यार्थी ससम्मान उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और मजबूत हुई है। कक्षा 5 वीं बोर्ड में विद्यालय के 35 छात्र – छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें से 17 छात्र – छात्राओं ने A ग्रेड तथा 18 छात्र छात्राओं ने B ग्रेड प्राप्त किया । कक्षा 8 वीं बोर्ड में विद्यालय के 65 छात्र – छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें से 18 छात्र – छात्राओं ने A ग्रेड तथा 44 छात्र छात्राओं ने B ग्रेड प्राप्त जिले की वरीयता सूची में अपनी जगह बनाई है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी परिसर में उत्सव सा माहौल हो गया। प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार पारीक तथा प्रधानाचार्या विनीता जोशी ने और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर छात्र छात्राओं का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर संस्था के निदेशक अनिरुद्ध दुबे ने कहा, “यह ऐतिहासिक सफलता हमारे शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम का परिणाम है। हम भविष्य में भी शिक्षा के इसी उच्च स्तर को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण और व्यक्तिगत ध्यान देने वाली शिक्षण पद्धति की जमकर सराहना की। इस शानदार सफलता से केकड़ी क्षेत्र के शिक्षा जगत में हर्ष की लहर है और अन्य छात्र छात्राएं भी इस उपलब्धि से अत्यंत उत्साहित हैं।
