EWS आरक्षण की मांग को लेकर श्री प्रताप फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन

EWS आरक्षण की मांग को लेकर श्री प्रताप फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन

केकड़ी, 25 मार्च 2026।

श्री प्रताप फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) केकड़ी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आगामी पंचायती राज चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग उठाई गई।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संविधान के 103वें संशोधन के तहत EWS वर्ग को सरकारी नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं में इस वर्ग का प्रतिनिधित्व अभी भी बेहद कम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कई पंचायत समितियों और जिला परिषदों में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग की भागीदारी 10 प्रतिशत से भी कम है, जो सामाजिक संतुलन के दृष्टिकोण से चिंताजनक है।

फाउंडेशन पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि पंचायत चुनावों में भी EWS वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया जाए, ताकि इस वर्ग को राजनीतिक भागीदारी में समान अवसर मिल सके।

इस दौरान केकड़ी के निवर्तमान प्रधान होनहार सिंह सापून्दा, जसवंत सिंह डोराई, भगवान सिंह देवगांव, भंवर सिंह देवगांव, गोपाल सिंह बिलिया, सत्यनारायण सिंह पिपलाज, देबिराज सिंह लसाडिया, अमराव सिंह सोलंकी, गिरधर सिंह छाबड़िया, रामवतार सिखवाल, देवेंद्र सिंह हरपुरा, महेंद्र सिंह धूवालिया, चंद्रवीर सिंह कन्नौज, रविन्द्र सिंह पिपलाज सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!