केकड़ी में एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला का स्वागत, अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मान

केकड़ी (दीपांकुर चौहान )। जिले के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला का केकड़ी आगमन पर अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सोसायटी के अध्यक्ष जितेन्द्र बोयत ने किया।

इस दौरान सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल में प्रेमचंद मोची, किशनगोपाल परेवा, रोडुमल सोलंकी, धनराज नायक, कमल बूलीवाल, रामधन करोड़ीवाल, देवराज बैरवा, संदीप कसौटिया, हेमराज रेगर सहित अन्य सदस्यों व संगठनों के लोगों ने एसपी का स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पुलिस प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!