रहलाना विद्यालय का 10वीं परिणाम उत्कृष्ट, पिंकी बोहरा 84% के साथ अव्वल

रहलाना विद्यालय का 10वीं परिणाम उत्कृष्ट, पिंकी बोहरा 84% के साथ अव्वल

केकड़ी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा 10वीं परीक्षा के घोषित परिणाम में महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, रहलाना का परिणाम उत्कृष्ट रहा।

विद्यालय से कुल 36 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 18 ने प्रथम श्रेणी और 16 ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विद्यालय की छात्रा पिंकी बोहरा (पिता: बोधुराम बोहरा) ने 84% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 5 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए।

प्रधानाचार्य संपत सिंह राठौड़ ने अव्वल रही पिंकी बोहरा को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपप्राचार्य धर्मेन्द्र तिवारी, रुकमनी चौधरी, नंदकिशोर शर्मा, सूरजमल बैरवा, रणवीर सिंह, मुकेश ताकर, सुमेर सिंह, मोनिका सेन, निकिता तंवर, देवेन्द्र कुमार, अमर सिंह, सीताराम चौधरी, रमेश कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!