एडीएम चंद्रशेखर भण्डारी ने बोराड़ा थाने का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

केकड़ी। अतिरिक्त जिला कलक्टर केकड़ी चंद्रशेखर भण्डारी ने पुलिस थाना बोराड़ा का औचक निरीक्षण कर थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और एसएचओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के भवन, मालखाना एवं विभिन्न पंजिकाओं की जांच की। एडीएम ने मालखाने में पड़ी सामग्री के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देते हुए नाकाबंदी व निरीक्षण जैसी गतिविधियों में और अधिक दक्षता लाने को कहा।

उन्होंने एसएचओ को निर्देशित किया कि क्षेत्राधिकार के हथियार लाइसेंसधारकों की जानकारी का उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय के रिकॉर्ड से मिलान किया जाए तथा जिन लाइसेंसधारकों ने नवीनीकरण नहीं कराया है, उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!