माँ भारती विद्यालय का शानदार बोर्ड परिणाम: शिवपाल सिंह गौड 94.17% के साथ अव्वल

केकड़ी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में माँ भारती उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन, केकड़ी का परिणाम हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्कृष्ट रहा।

विद्यालय के छात्र शिवपाल सिंह गौड ने 94.17% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार और अपनी माता को दिया।

वहीं पिछले वर्षों में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिनमें निखिल साहू (95%) और अक्षत विजयवर्गीय (95.33%) प्रमुख रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए इसे निरंतर मेहनत और बेहतर शिक्षण का परिणाम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!