परंपरा, प्रतिष्ठा और परिणाम बरकरार: श्री शक्ति एकेडमी का 100% रिजल्ट, कुनालिका कंवर ने 94.17% अंक लाकर बढ़ाया मान

केकड़ी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में अजमेर रोड स्थित श्री शक्ति एकेडमी, केकड़ी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिससे संस्थान ने अपनी परंपरा, प्रतिष्ठा और परिणाम की निरंतरता को बरकरार रखा।

विद्यालय की छात्रा कुनालिका कंवर (पुत्री श्री नरोत्तम सिंह) ने 94.17% अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की और शिक्षा नगरी केकड़ी को गौरवान्वित किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

श्री शक्ति एकेडमी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर यह साबित किया कि लगन, मेहनत और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी है।

इस अवसर पर संस्थान के निर्देशक एवं सचिव भवानी सिंह शक्तावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का संयुक्त प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे परिणाम दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

अंत में संस्थान परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें आगे भी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!