केकड़ी में पेंशनर्स का भव्य अधिवेशन: वरिष्ठ पेंशनर्स व भामाशाहों का सम्मान
केकड़ी(दीपांकुर चौहान )। राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला शाखा केकड़ी का वार्षिक अधिवेशन एवं वरिष्ठ पेंशनर्स व भामाशाह सम्मान समारोह स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।

ये रहे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि
समारोह के मुख्य अतिथि शंकर सिंह मनोहर (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान पेंशनर समाज जयपुर) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रितेश कुमार जैन (नगर अध्यक्ष भाजपा केकड़ी एवं विधायक प्रतिनिधि) ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कैलाश चंद रांटा (उपकोषाधिकारी केकड़ी), गोपाल सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), आर.डी. गुप्ता (संरक्षक, राजस्थान पेंशनर्स कार्यालय जयपुर), रामकरण चौधरी (प्रधानाचार्य), गोपाल लाल रेगर, रामेश्वर प्रसाद शर्मा (योगाचार्य, राजसमंद), महेंद्र कुमार राव (अध्यक्ष सावर), लोकेश धाकड़ (पीएमओ प्रतिनिधि) उपस्थित रहे।

पेंशनर विरोधी बिल के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
अपने संबोधन में शंकर सिंह मनोहर ने कहा कि पेंशनर समाज एक मजबूत व संगठित समूह है, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। उन्होंने लोकसभा में पारित पेंशनर विरोधी बिल का कड़ा विरोध करते हुए 25 मार्च को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की। साथ ही राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया।

संगठन की मजबूती पर जताई खुशी
उन्होंने कहा कि नवगठित जिला केकड़ी में भी पेंशनर्स की जिला शाखा सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स की उपस्थिति संगठन की मजबूती और एकता का प्रतीक है।

70 से अधिक वरिष्ठ पेंशनर्स व 29 भामाशाहों का सम्मान
सम्मान समारोह में जिला स्तर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के 37 एवं ब्लॉक स्तर पर 75 वर्ष से अधिक आयु के 33 पेंशनर्स का सम्मान किया गया। इसके साथ ही 29 भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया।
500 से अधिक पेंशनर्स की रही भागीदारी
कार्यक्रम में लगभग 500 पेंशनर्स ने भाग लिया। मंच संचालन बिरदी चंद वैष्णव ने किया।
अंत में जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर जिला शाखा अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश चंद शर्मा, राधा कृष्ण जोशी, महेश नारायण शर्मा, जितेंद्र सिंह राठौड़, राजेंद्र आचार्य, ओमप्रकाश शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, गणराज आर्य, भूरा लाल वर्मा, लक्ष्मण कुमार मालावत, प्रहलाद पारीक सहित समस्त कार्यकारिणी का विशेष सहयोग रहा।
