केकड़ी दाधीच समाज का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

केकड़ी। श्री दाधीच (दाहिमा) ब्राह्मण पंचायत सभा, केकड़ी द्वारा भजनलाल शर्मा (मुख्यमंत्री, राजस्थान) के नाम ज्ञापन सौंपकर अ.भा. दाहिमा (दाधीच) महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि श्री दधीमति माताजी मंदिर में नवरात्रि मेले के प्रथम दिन 19 मार्च 2026 को मंदिर के पुजारी परिवार द्वारा कथित रूप से पूर्वनियोजित तरीके से एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला किया गया। आरोप है कि इस दौरान मारपीट, गाली-गलौच और खूनखराबा किया गया तथा उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए।

सभा ने इस घटना को केवल व्यक्तिगत हमला नहीं, बल्कि धार्मिक स्थल की पवित्रता और दाधीच समाज के सम्मान पर सीधा प्रहार बताया। समाज के लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो दाधीच समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मुख्य मांगें इस प्रकार रखी गईं—

• दोषी पुजारी वर्ग के विरुद्ध तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई

• राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए

• मंदिर परिसर में मौजूद असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी

• अभिषेक व पूजा-अर्चना के नाम पर हो रही कथित वसूली पर रोक

इस दौरान छितर मल दाधीच, कैलाश चंद्र शर्मा, राकेश जोशी, अजयकांत दाधीच, राधा कृष्ण जोशी, राजेंद्र प्रसाद आचार्य, अशोक कुमार व्यास, रोहित त्रिपाठी, प्रियंका दाधीच, अतुल दाधीच, विष्णु देवल, मित्तन लाल, कमल किशोर इनाणी, कैलाश चंद शर्मा, मुकेश मुंशी, एडवोकेट सूर्यकांत दाधीच, रमाकांत दाधीच, विनोद कुमार शर्मा, सुरेंद्र जोशी, विनय दाधीच, महेश चंद्र दाधीच, अमित कुमार आचार्य सहित मातृशक्ति में प्रियंका दाधीच, खुशबू दाधीच, शैलेश दाधीच सहित समाज के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे और एकजुटता का संदेश दिया।
जिन्होंने एकजुट होकर समाज के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!