राजकीय बालिका विद्यालय के बाहर तिलक व प्रसाद वितरण, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
केकड़ी। भारतीय नव संवत्सर के अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा केकड़ी द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपशाखा अध्यक्ष मोजेन्द्र सिंह राव के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के सामने राहगीरों का तिलक लगाकर एवं प्रसाद वितरण कर नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन को भारतीय संस्कृति, परंपरा और नववर्ष के महत्व से अवगत कराते हुए आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संगठन के सभा अध्यक्ष कैलाश जैन, मंत्री संजय वैष्णव, पूर्व संभाग संगठन मंत्री सुरेश चौहान, जिला महिला मंत्री प्रभा पंचोली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबाबू सोनी, उपाध्यक्ष भागचंद लक्षकार, कोषाध्यक्ष महावीर मेघवंशी, महिला मंत्री सोनू कुमावत, राजेंद्र सुजेडिया, प्रदीप जैन, मदन मोहन परेवा, पृथ्वीराज सिंह, अशोक पाटीदार, हरिनारायण बीदा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
