वायब्रेंट एकेडमी का मेगा टैलेंट हंट ओलंपियाड सफल, 21 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलेगी

240 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, अभिभावकों को विद्यालय-हॉस्टल व आधुनिक सुविधाओं का कराया भ्रमण

कैकड़ी, अजमेर (15 मार्च 2026)।
विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से वायब्रेंट एकेडमी, कैकड़ी द्वारा रविवार को मेगा टैलेंट हंट ओलंपियाड परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 1 से 12 तक के विभिन्न स्ट्रीम के करीब 240 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा का आयोजन पुराना कोटा रोड, ग्राम मोलकिया स्थित केंद्र पर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया गया।

एकेडमी प्रबंधन के अनुसार यह ओलंपियाड क्षेत्र का एक बड़ा टैलेंट हंट एग्जामिनेशन है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आकलन कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस परीक्षा में कुल 21 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप और नकद पुरस्कार जल्द ही परिमाण के साथ प्रदान किए जाएंगे।
परिणाम के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ नकद पुरस्कार, द्वितीय स्थान पर 90 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान पर 80 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त चौथे से 200वें स्थान तक के विद्यार्थियों को 10 प्रतिशत स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कहा कि “ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराया जाए।”

विद्यालय प्रिंसिपल ने बताया कि इस ओलंपियाड में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया गया, जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकें।
इस अवसर पर छात्रों व अभिभावकों को विद्यालय परिसर तथा हॉस्टल का भ्रमण भी करवाया गया। भ्रमण के दौरान उन्हें संस्थान में उपलब्ध इण्डोर व आउटडोर स्पोर्ट्स ग्राउंड, स्विमिंग पूल, गार्डन तथा विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन कराया गया। अभिभावकों ने इन व्यवस्थाओं को देखकर संतोष व्यक्त किया और संस्थान की शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों की सराहना की।

इस आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। ओलम्पियाड के सफल आयोजन में विद्यार्थियों व अभिभावकों सहित समस्त स्टाफ सदस्यों का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!