भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी की नई कार्यकारिणी का गठन

शक्तावत अध्यक्ष, जैन सचिव व सामरिया बने वित्त सचिव

केकड़ी। भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को अजमेर रोड स्थित मंगलम गार्डन में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक देवराज सुरतानिया के सानिध्य में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई।

चुनाव में सर्वसम्मति से बहादुर सिंह शक्तावत को अध्यक्ष, रामनिवास जैन को शाखा सचिव तथा हीरालाल सामरिया को वित्त सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी सामाजिक, सांस्कृतिक व सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है। नए सत्र में परिषद के माध्यम से अधिक से अधिक सेवा प्रकल्प, सांस्कृतिक कार्यक्रम व समाजहित के कार्य आयोजित किए जाएंगे, ताकि संगठन की गतिविधियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके।

शाखा सचिव रामनिवास जैन ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी टीम के साथ समन्वय बनाकर परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करेगी।

इस अवसर पर परिषद के संरक्षक रामनरेश विजय, संगठन मंत्री सुभाष भाल, प्रांतीय पदाधिकारी दिनेश वैष्णव, कैलाश जैन, वरिष्ठ सदस्य डॉ. विष्णु कुमार तेली, गोपाल लाल वर्मा, नंदकिशोर तिवाड़ी, गोविंद गर्ग, नंदलाल गर्ग, संस्कार संयोजिका आभा बैली, महिला प्रमुख अंजू विजय तथा अनिल दत्त सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामधन प्रजापत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!