घर-घर जाकर पीले चावल व निमंत्रण पत्र देकर किया आमंत्रण
केकड़ी। राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा केकड़ी द्वारा जिला स्तरीय तृतीय वार्षिक अधिवेशन, नववर्ष स्नेह मिलन एवं भामाशाह सम्मान समारोह 22 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के सभागार में संपन्न होगा।

जिला शाखा के अध्यक्ष कैलाशचंद जैन ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों के तहत पेंशनर समाज के पदाधिकारियों द्वारा पेंशनर्स के घर-घर जाकर पीले चावल व निमंत्रण पत्र देकर समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि समारोह में भामाशाहों के साथ-साथ 75 वर्ष एवं 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनर्स का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तरीय सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
जैन ने सभी पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स से समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
