डॉ. रघु शर्मा की मौजूदगी में 18 मार्च को केकड़ी में गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

केकड़ी। ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी, विधानसभा क्षेत्र केकड़ी के तत्वाधान में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी तथा सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने में विफल रहने के विरोध में 18 मार्च 2026 (बुधवार) को प्रातः 11 बजे कांग्रेस कार्यालय, पटेल मैदान केकड़ी में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

सरवाड़ ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही अजमेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विकास चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक, नगर व मंडल कांग्रेस के पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष तथा सभी BLA को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!