दूदू। विनोद जाखड़ के एनएसयूआई के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दूदू आगमन पर छात्र नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर छात्र नेता शेखर महरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व साफ़ा बांधकर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान मेहरा ने जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा छात्र हितों की आवाज बुलंद होगी।
कार्यक्रम में एनएसयूआई कार्यकर्ता हरिराम गुर्जर (छात्रसंघ सचिव), राहुल कसाना, जीतू गुर्जर, कान्हा रोज, कर्मवीर धायल, सोनू खान, कमल बैरवा, शंकर गुर्जर, बुद्धि प्रकाश बैरवा, सोनू बैरवा, आसिफ तंवर व संदीप बैरवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
