केकड़ी। ग्यारस के पावन अवसर पर रविवार 15 मार्च को पोकी नाड़ी बालाजी प्रांगण स्थित जन-जन की आस्था के केंद्र श्री खाटू श्याम मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक संजय अग्रवाल अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
श्याम प्रेमी सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल कुमार चौकड़ीवाल ने बताया कि इस अवसर पर बाबा की पावन ज्योत भी प्रज्वलित की जाएगी। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में दोनों समितियों के सदस्य अपनी सेवाएं देंगे।
समिति से जुड़े जितू लक्षकार, अनिल गोयल, अभिषेक गोयल, पार्षद कैलाश चौधरी, गणेश शर्मा और जसराज जाट ने बताया कि इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्रद्धेय स्वामी श्री जगदीश पुरी जी महाराज का भी मंदिर प्रांगण में आगमन सुनिश्चित हुआ है। उनके दर्शन व आशीर्वाद का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। दोनों समितियों की ओर से स्वामी जी का स्वागत-सत्कार भी किया जाएगा।
ग्यारस के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए समिति द्वारा भीड़ नियंत्रण व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्याम प्रेमी सेवाभाव से अपनी सेवाएं देंगे।
