बढ़ते कदम गौशाला में सायं 4 बजे जुटेंगे गो भक्त, गो संरक्षण व अभियान की कार्ययोजना पर होगी चर्चा
केकड़ी, 12 मार्च। राष्ट्रव्यापी स्तर पर संचालित “गो सम्मान आह्वान अभियान” को सफल बनाने तथा आगामी कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से केकड़ी उपखंड में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में क्षेत्र के गो भक्तों, धर्मप्रेमियों एवं समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया है।

आयोजकों के अनुसार गो माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के लिए चलाए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान को गति देने के लिए स्थानीय स्तर पर सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों तथा क्षेत्र में गो संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
यह बैठक शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को सायं 4:00 बजे बढ़ते कदम गौशाला, कादेड़ा रोड, केकड़ी में आयोजित होगी। इस अवसर पर अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं गोसेवा से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी गो प्रेमियों, धर्मप्रेमियों तथा समाज के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित होकर गो माता के सम्मान और संरक्षण के इस अभियान को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि गो सेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग रही है तथा समाज की सक्रिय भागीदारी से ही गो संरक्षण के प्रयासों को व्यापक सफलता मिल सकती है।
