लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत, पूजा कुमारी व रिंकू कुमारी रही प्रथम

PGDCA में पूजा कुमारी कुमावत ने 80.20% और PGDYT में रिंकू कुमारी कुमावत ने 71.40% अंक किए प्राप्त

केकड़ी (अजमेर), 12 मार्च। शहर के सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि महाविद्यालय में संचालित PGDCA एवं PGDYT पाठ्यक्रमों का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा है। हाल ही में जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा आयोजित इन पाठ्यक्रमों की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।

created by InCollage

घोषित परिणाम के अनुसार PGDCA पाठ्यक्रम में छात्रा पूजा कुमारी कुमावत ने 80.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं PGDYT पाठ्यक्रम की परीक्षा में रिंकू कुमारी कुमावत ने 71.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

दोनों पाठ्यक्रमों में महाविद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहने से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!