आसीफ हुसैन एडवोकेट को प्रदेश संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी

अल्पसंख्यक कांग्रेस में प्रदेश सचिव बनाए गए, संगठन को मजबूत करने का जताया संकल्प

केकड़ी ।अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने निवर्तमान पार्षद आसीफ हुसैन एडवोकेट को प्रदेश सचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।

आसीफ हुसैन की नियुक्ति पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। समर्थकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा अल्पसंख्यक वर्ग की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव आसीफ हुसैन एडवोकेट ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने तथा अल्पसंख्यकों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!