प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी में विस्तार किया गया है। इसी क्रम में राजस्थान कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष भरत मेघवाल द्वारा जारी सूची में दूदू विधानसभा क्षेत्र निवासी शेखर मेहरा को राजस्थान कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
शेखर मेहरा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मेहरा की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कच्ची बस्तियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
