केकड़ी में 11 से 18 मार्च तक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजनलक्ष्मीनाथ मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा, प्रतिदिन दोपहर 12 से सायं 5 बजे तक होगी कथा

केकड़ी। शहर के सापण्दा रोड स्थित गोपाल जी की कोठी में 11 मार्च से 18 मार्च 2026 तक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अग्रोया (सोनी) परिवार, केकड़ी द्वारा किया जा रहा है।

व्यास पीठ पर शक्करगढ़ (जिला भीलवाड़ा) निवासी आचार्य महामण्डलेश्वर अनन्त श्रीविभूषित स्वामी श्री जगदीश पुरी जी महाराज अपनी ओजस्वी, रसमयी व अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक होगा।

कथा का शुभारंभ 11 मार्च बुधवार को प्रातः 10:30 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात गणेश पूजन, श्रीमद् भागवत पूजन एवं महात्म्य कथा का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह भर चलने वाली कथा में ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, नृसिंह अवतार, गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामनावतार, राम जन्म, कृष्ण जन्म, रासलीला, सुदामा चरित्र सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

18 मार्च को उद्धव गीता, परीक्षित मुक्ति, शुक पूजन, पूर्णाहुति हवन तथा सायं 5 बजे से महाप्रसादी के साथ कथा का समापन होगा।

आयोजनकर्ता परिवार में किशनप्रकाश–कैलाश, बृजमोहन–शशी, सुरेशप्रकाश–सरिता, रविकुमार–अमिता, अरुणकुमार–अर्पिता, देवेन्द्र–टीना, अमित–रीतु, सुमित–पूनम, विरेन्द्र–भानू सहित परिवार के अन्य सदस्य हनुमानजी–जमना, रामअवतारजी–आशा, जसवंतजी–उषा, दीपक–नीतू, सुरेश–ज्योति भी व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए आवास व भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!