द वाइब्रेंट एकेडमी ओलंपियाड सबसे बड़े टैलेंट हंट परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को

कैकड़ी, अजमेर।
विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से द वाइब्रेंट एकेडमी ओलंपियाड बिगेस्ट टैलेंट हंट परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। एकेडमी के मुख्य प्रबंधक डॉ.महेन्द्र सिंह डूडी ने बताया कि यह एक बड़ा टैलेंट हंट एग्जामिनेशन है, जिसमें कुल ₹21 लाख तक की स्कॉलरशिप और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

परीक्षा 8 मार्य को तथा परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा का आयोजन पुराना कोटा रोड़, ग्राम मोलकिया, कैकड़ी स्थित केंद्र पर किया जाएगा। इस ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 100% स्कॉलरशिप के साथ नकद पुरस्कार, द्वितीय स्थान पर 90% स्कॉलरशिप तथा तृतीय स्थान पर 80% स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसके अलावा चौथे से 200वें स्थान तक के विद्यार्थियों को 10% स्कॉलरशिप दी जाएगी।

प्रबंधन ने बताया कि इस ओलंपियाड में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं रखा गया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण 1 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च 2026 तक किया जा सकता है।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि 8 मार्च को आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में भाग ले चुके विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7340541586 और 7852003319 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!