केकड़ी (दीपांकुर चौहान )। केकड़ी में संचालित बढ़ते कदम गौशाला महिला मंडल की ओर से 6 मार्च को लक्ष्मीनाथ मंदिर में हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भक्ति एवं रंगों के माहौल में भजनों की प्रस्तुतियों के साथ होली के पर्व का आनंद लिया।

महिला मंडल की अध्यक्षा डॉ. सीमा चौधरी ने बताया कि फागोत्सव के दौरान फागुन और होली से जुड़े भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इसमें फागुन मेलो आये रे, होलिया में उड़े रे गुलाल, खर्चो भेज दे सांवरिया फागुण मेंहगो आ ग्यो रे, आज बिरज में होरी रे रसिया, मीठी-मीठी सांवरिया री मुरली बाजे, दीवाना राधे का मुरली वाला श्याम, सब कुछ है तेरा सरकार मेरा तो कुछ भी नहीं, राधे-राधे बोलो श्याम आयेंगे सहित कई भजनों पर महिलाएं झूम उठीं। भजनों के दौरान महिला मंडल की सदस्याओं ने नृत्य करते हुए फागोत्सव का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

कार्यक्रम में महिला मंडल की कोषाध्यक्ष पूजा गर्ग, उपाध्यक्ष सीमा व्यास, अनिता बंग, शीतल विजय, ज्योति विजय, माया झंवर, मैना कंवर, राधा तोषनीवाल, कृष्णा शर्मा, रिष्ट होतचन्दानी, मधु अग्रवाल, मीनाक्षी चौक्डीवाल, चन्द्रकान्ता गर्ग, मीनू बियाणी, मीना लोढ़ा, चन्दा कुमावत, कैलाश सोनी, सरिता सोनी, मधु मित्तल, सावित्री राठी, सावित्री मूंदडा, सपना पारीक, मीना पारीक, सुनिता सोनी, अनिता गुप्ता, सिमरन कारिहा, मंजू न्याति, इन्द्रा नुहाल, आशा विजय, मधुलिका दाधीच सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्षा डॉ. सीमा चौधरी के कांग्रेस प्रदेश महासचिव बनने पर उनका अभिनंदन भी किया गया।
