एमएलडी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में फागोत्सव धूमधाम से मनाया

केकड़ी, 26 फरवरी। श्री मिश्रीलाल दुबे शिक्षण संस्थान के अंतर्गत संचालित एमएलडी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में फाग महोत्सव 2026 हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। बीएससी-बीएड तृतीय वर्ष की छात्रा अध्यापिकाओं ने महाविद्यालय द्वार पर तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में उद्यमी शिवरतन जी मूंदड़ा उपस्थित रहे, जिनका स्वागत संस्था सचिव चंद्र प्रकाश दुबे ने माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथियों में निदेशक डॉ. अविनाश दुबे, उपनिदेशक अनिरुद्ध दुबे, प्रतिभा दुबे, आकांक्षा दुबे, श्रीमती सरिता मूंदड़ा, प्राचार्य सुनील साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा एवं भागचंद विजय ने किया।

मुरली बारेठ, लक्ष्मी एवं समूह द्वारा गणेश वंदना व भैरव वंदना प्रस्तुत की गई। आगंतुकों का अभिनव अंदाज में सब्जी की माला, मुकुट व भोपू भेंट कर सम्मान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रा अध्यापिकाओं ने होली, राधा-कृष्ण एवं राजस्थानी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने पैरोडी, लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को रंगमय बना दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा। अंत में प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की। मंच संचालन सत्यनारायण सोनी एवं छात्राओं द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!