आगामी त्योहारों एवं प्रधानमंत्री की प्रस्तावित वीआईपी विजिट को लेकर सीएलजी बैठक आयोजितr

केकड़ी। आगामी त्योहारों तथा माननीय प्रधानमंत्री की प्रस्तावित वीआईपी विजिट के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक केकड़ी सदर थाना परिसर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने की। बैठक में सीएलजी (Community Liaison Group) सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा कर क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

थाना प्रभारी ने उपस्थित सदस्यों से अपील की कि आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने से बचें। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा एवं वीआईपी मूवमेंट के दौरान आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

सीएलजी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!