केकड़ी में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य तेज, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

केकड़ी । अजमेर डिस्कॉम द्वारा Smart Metering AMISP Work के अंतर्गत केकड़ी उपखण्ड में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।

निगम के TN No. 58 की पालना में सम्पूर्ण प्रदेश में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य Genus Metering Communication Private Limited को निविदा प्रक्रिया के तहत सौंपा गया है। फर्म के अधिकृत कर्मचारी एवं प्रतिनिधि शहरी केकड़ी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर पुराने मीटरों के स्थान पर स्मार्ट मीटर स्थापित कर रहे हैं।

प्रगति की स्थिति-: केकड़ी उपखण्ड में कुल 33,328 विद्युत उपभोक्ताओं में से अब तक 21,295 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं।ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।केकड़ी शहर में अब तक 4,700 मीटर लगाए गए हैं, जो कुल का लगभग 37.30 प्रतिशत है।

राजकीय कार्य में बाधा न डालें-: निगम ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर स्थापना राज्य सरकार की स्वीकृति से, नियमानुसार जारी टेंडर प्रक्रिया के तहत कराया जा रहा राजकीय कार्य है। कुछ स्थानों पर उपभोक्ताओं द्वारा निराधार आपत्तियां उठाकर कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की जानकारी मिली है, जो राजकार्य में अवरोध की श्रेणी में आता है।

उपभोक्ताओं से अपील-: अजमेर डिस्कॉम ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे स्मार्ट मीटर लगाने की कार्यवाही में पूर्ण सहयोग करें तथा अपने उपभोक्ता दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि विद्युत आपूर्ति एवं संबंधित सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!