अजमेर रोड स्थित श्री शक्ति हाई स्कूल, केकड़ी में नया सत्र 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ

केकड़ी । श्री शक्ति हाई स्कूल में नवीनतम शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। संस्था प्रबंधक भवानी सिंह शक्तावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी सत्र शिक्षा नगरी केकड़ी के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आ रहा है।

विद्यालय में अब कक्षा 6 से ही IIT-JEE, NEET एवं सिविल सर्विसेज की तैयारी स्कूली शिक्षा के साथ-साथ कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं का सुदृढ़ मार्गदर्शन मिलेगा।

 एकीकृत शिक्षा मॉडल-: विद्यालय में केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी जैसे प्रमुख विषयों का अध्यापन श्रेष्ठ विषय-विशेषज्ञों द्वारा कराया जाएगा। आमतौर पर विद्यार्थी कक्षा 12 के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू करते हैं, लेकिन अब उन्हें कक्षा 6 से ही मजबूत नींव प्रदान की जाएगी।

यह पहल शेखावाटी की तर्ज पर क्षेत्र में लागू की जा रही है, जिससे केकड़ी के विद्यार्थियों को भी बड़े शैक्षणिक केंद्रों जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

विद्यार्थियों की उपलब्धि बनी प्रेरणा-: विद्यालय की छात्रा सुश्री रेनू चौधरी एवं सुश्री सामिया परवीन ने वर्ष 2025 में NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जो शिक्षा नगरी केकड़ी के लिए गर्व का विषय है।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि यह नई पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जहां वे स्कूली शिक्षा के साथ ही डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी एक ही परिसर में कर सकेंगे।प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी। अभिभावक समय रहते संपर्क कर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!