पुलिस थाना केकड़ी सदर की बड़ी कार्रवाई: अवबजरी परिवहन में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
विशेष अभियान के तहत नाईखेड़ा से डिटेन किए वाहन, सतत निगरानी जारी
केकड़ी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना केकड़ी सदर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाईखेड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन में प्रयुक्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करवाया।
जब्त किए गए सभी वाहन बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर मय ट्रॉली हैं, जिनमें अवैध बजरी भरी हुई थी। कार्रवाई की सूचना खनिज अभियंता, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सावर (जिला अजमेर) को दे दी गई है।
पुलिस ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध क्षेत्र में सतत निगरानी एवं चेकिंग अभियान जारी है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:- जगदीश प्रसाद, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना केकड़ी सदर लक्ष्मण, जीतराम ,कन्हैयालाल । पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बजरी परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
