केकड़ी शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी से भरा डम्पर व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

विशेष अभियान के तहत बिना रॉयल्टी परिवहन करते वाहन पकड़े, एक चालक गिरफ्तार

केकड़ी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध बजरी खनन, निर्गमन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना केकड़ी शहर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरा एक डम्पर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

दिनांक 21 फरवरी 2026 को अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल कालूराम मय जाप्ता ने बिना ई-रवाना एवं रॉयल्टी के अवैध बजरी परिवहन करते एक टाटा कंपनी का डम्पर (आरजे 48 जीए 3169) जब्त कर प्रकरण संख्या 72/2026 दर्ज किया और अनुसंधान प्रारंभ किया।

इसी क्रम में दूसरी टीम द्वारा उपनिरीक्षक बाबूलाल मय जाप्ता ने बिना ई-रवाना व रॉयल्टी के अवैध बजरी से भरा एक स्वराज 742 एक्सटी ट्रैक्टर मय ट्रॉली (बिना नंबर) जब्त किया। कार्रवाई की सूचना खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सावर (अजमेर) को भी दी गई।

इस मामले में हेमराज पुत्र रामचंद्र धाकड़ (30) निवासी देवगांव, थाना केकड़ी शहर को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई में शामिल टीम:-थानाधिकारी अनिल कुमार, उपनिरीक्षक बाबूलाल, हेड कांस्टेबल कालूराम , कांस्टेबल नीरज सिंह , श्रवण , पुखराज एवं विनोद l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!