केकड़ी।
केकड़ी सिटी थाना अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने शहर क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त करते हुए कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस जाब्ते के साथ भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।

थाना अधिकारी ने रात्रि के समय आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी समझाइश की तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, अनावश्यक रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों को हटाने एवं यातायात नियमों की पालना करने के निर्देश दिए।

गश्त के दौरान केकड़ी शहर की यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। थाना अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि रात्रिकालीन गश्त का मुख्य उद्देश्य शहर में शांति, सुरक्षा एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।
