देवनारायण आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

केकड़ी । राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय केकड़ी में प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 15 फरवरी से सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है ।

प्रवेश के लिए आवेदन 15 फरवरी 2026 से 31 मई तक SJMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किये जा सकते हैं

प्रधानाचार्य राधेश्याम कुमावत ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित इस राजकीय विद्यालय में कक्षा 6 में 40,कक्षा 7 में 1, कक्षा 8 में 4, कक्षा 9 में 1,कक्षा 10 में कोई सीट रिक्त नहीं,कक्षा 11 कला संकाय में 10 व कक्षा 12 कला संकाय में 10 सीट रिक्त है ।

सभी इच्छुक व पात्र छात्राओं को sjms पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाना है

आवासीय विद्यालय में छात्राओं का कक्षा 6 से 12 तक का समस्त खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!