केकड़ी में पेंटर यूनियन चुनाव संपन्न-हेमराज खटीक अध्यक्ष निर्वाचित

केकड़ी, 17 फरवरी 2026।
पेंटर यूनियन केकड़ी के चुनाव अजमेर जिले की केकड़ी तहसील में बड़वा समाज छात्रावास, पटेल स्कूल के सामने, अजमेर रोड स्थित परिसर में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए।

चुनाव परिणामों में अध्यक्ष पद पर हेमराज खटीक को विजयी घोषित किया गया, जबकि सचिव पद पर प्रधान माली ने जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर दशरथ खटीक निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार आयोजित की गई, जिसमें यूनियन के सदस्यों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने यूनियन के हित में कार्य करने तथा सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।

चुनाव उपरांत विजयी पदाधिकारियों के सम्मान में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाज बंधुओं द्वारा माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का समापन खटीक समाज मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के साथ हुआ।

स्थानीय सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!