केकड़ी। प्रज्ञा विकास शिक्षण संस्थान केकड़ी में आज चेक गणराज्य (यूरोप) से पधारे योगी सतनाथ जी का संस्थान परिवार द्वारा आत्मीय व पारंपरिक स्वागत किया गया।

संस्थान के निदेशक सुनील भाटी ने बताया कि योगी सतनाथ जी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक बातें साझा कीं। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और लक्ष्य निर्धारण के महत्व के बारे में समझाया।

अपने उद्बोधन में योगी सतनाथ जी ने योग के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलित जीवन भी प्राप्त होता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और योग व जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता प्राप्त की।
कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
