राज्य बजट दिशाहीन व निराशाजनक : डॉ. रघु शर्मा

केकड़ी। राजस्थान सरकार द्वारा आज प्रस्तुत किया गया बजट दिशाहीन एवं निराशाजनक है। यह आरोप पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने लगाते हुए कहा कि बजट में महिलाओं, युवाओं एवं किसानों के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि यह सरकार का तीसरा बजट है, लेकिन पूर्व के दो बजटों में की गई अधिकांश घोषणाएं आज तक धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। सरकार ने अपने कार्यकाल का बड़ा हिस्सा केवल टेंडर प्रक्रिया में ही निकाल दिया, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य दिखाई नहीं देते।

उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में अब केवल दो बजट शेष हैं, जिनमें से एक निश्चित रूप से चुनावी बजट होगा। ऐसे में वर्तमान बजट से प्रदेशवासियों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन केकड़ी विधानसभा क्षेत्र को भी इस बजट में निराशा ही हाथ लगी है।

डॉ. रघु शर्मा ने बजट की थीम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने जानबूझकर “विजन 2047” की थीम रखी, ताकि वर्तमान बजट की कमियों पर सवाल न उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!