ग्राम कुमारिया में चला प्रशासन का पीला पंजा, वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाकर रास्ता कराया सुचारू

सरवाड़ |

आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को तहसीलदार सरवाड़ बंटी देवी राजपूत के नेतृत्व में ग्राम कुमारिया में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। ग्राम कुमारिया से कचोलिया जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर वर्षों से दोनों ओर किए गए कच्चे एवं पक्के अतिक्रमण को प्रशासन एवं आमजन के सहयोग से हटाकर रास्ते को पुनः सुचारू कराया गया।

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में मौके पर उपलब्ध 04 जेसीबी मशीनों की सहायता ली गई। प्रशासन का “पीला पंजा” पूरी सख्ती के साथ चला, जिससे लंबे समय से बाधित आवागमन को सुगम बनाया जा सका। अतिक्रमण हटने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ।

मौके पर तहसीलदार सरवाड़ बंटी देवी राजपूत, नायब तहसीलदार रमेशचंद सोनी, विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी, एसएसओ सरवाड़ सहित पुलिस जाब्ता उपस्थित रहा।

राजस्व विभाग से गिरदावर धर्मेंद्र पहाड़िया, महावीर खटीक, पुष्कर मीणा, राखी अग्रवाल, बालकिशन नामा तथा पटवारी सांवरलाल, अरविंद सिंह, सौरभ सैनी, राजेंद्र चौधरी, कानाराम गुर्जर, मुकेश कुमार, परमेश्वर जाखड़ सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक भी मौके पर मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!