भारत विकास परिषद केकड़ी द्वारा 3 से 7 फरवरी तक कम लागत में संपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर

भारत विकास परिषद केकड़ी द्वारा कम लागत में संपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर 3 से 7 फरवरी तक लगाया जाएगा

केकड़ी , भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के शाखा सचिव रामनिवास जैन ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं और शरीर में होने वाले आंतरिक परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के तत्वावधान में एवं स्मृति शेष रामकन्या देवी मेवाड़ा की पुण्य स्मृति में विश्वस्तरीय थायरोकेयर लैब, मुंबई द्वारा 5 दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 3 फरवरी से 7 फरवरी तक (मंगलवार से शनिवार) होटल लक्ष्मी पैलेस, कोटा रोड, केकड़ी में प्रतिदिन प्रातः 7.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर की विशेषता यह है कि मात्र एक ब्लड सैंपल से पूरे शरीर की करीब 7500 रुपये मूल्य की जांचें केवल 1499 रुपये में करवाई जा सकेंगी।


70 से अधिक जांचें एक ही पैकेज में ।
थायरोकेयर लैब के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि इस पैकेज में विटामिन बी-12, विटामिन डी-3, थायरॉइड (टी-3, टी-4, टीएसएच), लिपिड प्रोफाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), किडनी फंक्शन टेस्ट (RFT), शुगर की विस्तृत जांच (HbA1c), खून की जांच (CBC), जोड़ों के दर्द से संबंधित जांच, हार्मोन टेस्ट (टेस्टोस्टेरोन) सहित लगभग 70 प्रकार की जांचें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त हृदय रोग जोखिम मार्कर, अर्थराइटिस जांच और एथेरोस्क्लेरोसिस से संबंधित विशेष जांचें भी पैकेज में सम्मिलित हैं।
एलर्जी जांच की भी विशेष सुविधा
शिविर में अलग से कंप्लीट एलर्जी प्रोफाइल टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसमें फूड एलर्जी (शाकाहारी एवं मांसाहारी), ड्रग एलर्जी, इनहेलेंट एलर्जी एवं कॉन्टैक्ट एलर्जी की जांच मात्र 3999 रुपये में की जाएगी। शिविर में सभी जांचें रक्त द्वारा ही की जाएंगी तथा जांच के लिए खाली पेट आना अनिवार्य रहेगा।
आमजन के स्वास्थ्य के लिए सराहनीय पहल
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आमजन को कम लागत में विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे समय रहते बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार संभव हो सके। शिविर में जांच रिपोर्ट के पश्चात हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए संपर्क करें:9414566690, 9468752426, 9214003319
यह शिविर केकड़ी सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!