केकड़ी।
विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार भाजपा शहर मंडल केकड़ी द्वारा मंडल अध्यक्ष रितेश जैन के नेतृत्व में नगरपालिका सभागार में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण कार्यक्रम देखा गया।
विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करने वाला केंद्रीय बजट 2026-27 देश के उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है, जिसमें भारत के समग्र विकास की दूरदृष्टि साफ दिखाई देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की ओर तेजी से अग्रसर है। उनकी सोच “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को साकार करता यह बजट राष्ट्र निर्माण की सामूहिक भावना को और अधिक सशक्त बनाता है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के साथ-साथ किसान कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करता है। नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार, युवाओं के सपनों को नई उड़ान तथा राष्ट्र की आर्थिक शक्ति को सुदृढ़ बनाने की स्पष्ट झलक इस बजट में देखने को मिलती है।
इस कार्यक्रम में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री केदार शर्मा, कैलाश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष धनराज चौधरी, अर्जुन सिंह शक्तावत, धनराज माली, भेरू साहू, धनराज नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल साहू, अनिल राठी, जिला युवा मोर्चा महामंत्री देवव्रत राठौर, विष्णु साहू, विनोद विजय, ज्ञान प्रकाश राठी, अमन चौधरी, दशरथ साहू, अटल शर्मा, चंद्रकांत बॉयत, कमल सांखला, चंद्र प्रकाश शर्मा, संजय बेनीवाल, सागर लोधा, मनोज गुजर, पृथ्वीराज जिनगर, दानवीर जिनगर, जगदीश चंद कुड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
