केकड़ी । कस्बे के काजीपुरा स्थित पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 2 फरवरी सोमवार को हार्दिक मेमोरियल संस्थान एवं हार्दिक स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुंक्त तत्वावधान में प्रथम राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रारम्भ होने जा रही है, जिसकी पूर्व तैयारियों को लेकर प्रतियोगिता स्थल पर एक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया, जिसमें नियंत्रण एवं पूछताछ समिति में प्रधानाचार्य राधेश्याम कुमावत, वेदप्रकाश कुर्मी, मुकेश जैन, मुकेश सेन, योगेश आचार्य, कालूराम सामरिया एवं पारसमल जैन को जिम्मेदारी दी गई। वही मैदान व्यवस्था में शारीरिक शिक्षक अरविन्द अग्रवाल, सत्यनारायण जाट, गुलाब मेघवंशी, कमलेश अहीर, किशनलाल जाट, सुरेशचन्द आचार्य, द्वारकाप्रसाद बैरवा, बजरंग हेड़ा, कैलाश चन्द बसेर, सुरेश साहू, बनवारी लखोटिया एवं अजय मित्तल को शामिल किया गया।
इसी प्रकार पंजीयन एवं रिकॉर्ड संधारण समिति में विजय पारीक, शिवराज सिंह, धनराज माली, आशाराम जाट एवं रणजीत गुर्जर, स्वागत एवं आमंत्रण समिति में राकेश फतेहपुरिया, नवीन जैन, गोविन्द गर्ग, अशोक काबरा, अशोक विनायका एवं सुभाष राजोरिया, प्रचार-प्रसार समिति में नितेश जगरवाल, अभिषेक अग्रवाल, पंकज गोयल, अनूप पिलानिया, नितेश फतेहपुरिया एवं सौरभ चौकड़ीवाल, स्वागत समिति में नीलिमा अग्रवाल, बीना अग्रवाल, अमन, मनन एवं अनुष्का अग्रवाल, काव्य गर्ग, हर्षित जैन, शौर्यवीर सिंह, भव्य जैन एवं आदित्य सिंह, अनुशासन समिति में व्याख्याता मीता व्यास, सत्यनारायण सोनी, राजेश कुमार उपाध्याय, रामेश्वर कीर, मदनमोहन परेवा, नेहा पाराशर, कृष्णा पांडे, दिनेश कुमार वैष्णव एवं गुणमाला जैन को जिम्मेदारी दी गई।
संस्थान के निदेशक अरुण अग्रवाल ने बताया कि 2 फरवरी को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपखण्ड अधिकारी दीपांशु सागवान मौजूद रहेंगे, वही विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भंवरलाल जगरवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी गोपीलाल कीर एवं शिक्षक नेता बिरदीचन्द वैष्णव उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता अग्रवाल समाज केकड़ी के संरक्षक कैलाशचन्द गर्ग करेंगे।
प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 200 से अधिक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के अनुभवी एवं उभरते खिलाड़ी तीन दिनों तक अपने हुनर एवं दमखम का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिदिन करीब 80 मैच होंगे। सभी मैच मैट पर होंगे इसके लिए तीन मैदान बनाए गए है। डे नाईट मुकाबले आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। बैडमिंटन खिलाड़ियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा इस प्रतियोगिता को यादगार एवं रोमांचक बनाने के लिए हर स्तर पर सुनियोजित व्यवस्थाएं की जा रही है।
