केकड़ी।
श्री क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघ प्रमुख पूज्य भगवान सिंह रोलसाबसर की 82वीं जयंती कार्यक्रम श्री राजपूत बोर्डिंग हाउस, केकड़ी में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से की गई। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा पुष्पांजली अर्पित की गई।

कार्यक्रम में अजमेर-केकड़ी प्रांत प्रमुख भगवान सिंह देवगांव द्वारा पूज्य भगवान सिंह के जीवन पर लिखित आलेख “संस्कारों के संवाहक” का पठन किया गया। पूर्व प्रधान दरबार साहब भूपेंद्र सिंह सावर ने भगवान सिंह के जीवन सिद्धांतों को अपनाने एवं उन्हें व्यवहार में उतारने पर जोर दिया। लाल सिंह अजगरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

अंत में वरिष्ठ स्वयंसेवक विजयराज सिंह जालिया ने भगवान सिंह द्वारा श्री क्षत्रिय युवक संघ में किए गए नवाचारों तथा उनके सांघिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में महावीर सिंह भीमड़ावास, प्रभाकरण सिंह बिसुंदनी, देवेंद्र सिंह सांकरिया, देवराज सिंह लसाड़िया, केशर सिंह ढिगारिया, कैलाश सिंह जड़ाना, देवेंद्र सिंह हरपुरा, सुरेंद्र सिंह जूनिया, भंवर सिंह खिरिया सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।
