राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा केकड़ी ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा (मुख्यालय)अजमेर को अजमेर में प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी नहीं लगाने हेतु सोपा ज्ञापन

केकड़ी (राजस्थान समाचार प्लस )

केकड़ी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा केकड़ी के अध्यक्ष मोजेंद्र सिंह राव के नेतृत्व में केकड़ी क्षेत्र के
प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को ऑब्जर्वर तथा वीक्षक के रूप में प्रतियोगी परीक्षाओं में अजमेर शहर में ड्यूटी नहीं लगाने को लेकर सैकड़ों शिक्षकों की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा अजमेर श्रीमती उषा कच्छावा को ज्ञापन सौंपा।
उपशाखा अध्यक्ष मोजेन्द्र सिंह राव ने ज्ञापन के अनुसार बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अजमेर शहर में केकड़ी,सावर क्षेत्र से लगभग 100 से 120 किलोमीटर तक की दूरी के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को ऑब्जर्वर व वीक्षक के रूप में ड्यूटी लगा दी जाती है जिससे शिक्षकों को बिना यातायात की सुविधा के सुबह जल्दी अजमेर पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभी शिक्षकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की ड्यूटी हेतु अजमेर पहुंचने हेतु पर्सनल साधन (कार) करने पर कम से कम 2500 रुपए वहन करने पड़ते हैं।शिक्षकों को इन प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु केवल मात्र 250- 300 रुपए मानदेय का भुगतान किया जाता है तथा ना ही कोई यात्रा भत्ता दिया जाता है। यदि 15 किलोमीटर से अधिक दूरी के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है तो इन्हें नियमानुसार यात्रा भत्ता एवं दैनिक भत्ता दिलवाया जाए।
संगठन के उप शाखा मंत्री संजय वैष्णव ने मांग की है कि केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के शिक्षकों की आर्थिक व मानसिक पीड़ा को ध्यान में रखकर इस क्षेत्र के शिक्षकों की प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी नहीं लगाकर शिक्षकों को राहत पहुंचाई जाय। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मुख्यालय अजमेर श्रीमती उषा कच्छावा ने संगठन के पदाधिकारियो को आश्वस्त करते हुए बताया कि आने वाली भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं में इस समस्या का पूरा ध्यान रखने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव, सावर उपशाखा अध्यक्ष प्रहलाद कुमावत, केकड़ी उपसभाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबाबू सोनी,उपाध्यक्ष भागचंद लक्षकार, कोषाध्यक्ष महावीर मेघवंशी, महिला मंत्री सोनू कुमावत,ईद मोहम्मद, प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर,राधेश्याम कुमावत, हेमन पाठक , संतोष विजय, राधे गोविंद मंडोर, सुरेश गढ़वाल,श्याम सुंदर पारीक,बृज किशोर वैष्णव, प्रदीप जैन, गायत्री धाकड़,स्नेहल पारीक आदि कई प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!