पुलिस थाना केकड़ी शहर की अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई-दो अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

केकड़ी। राज्य सरकार के आदेशानुसार अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा (IPS) द्वारा प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। इस निर्देश के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील (RPS) एवं वृताधिकारी वृत केकड़ी हर्षित शर्मा (RPS) के सुपरविजन में थाना केकड़ी शहर की टीम ने 20 व 21 जनवरी 2026 को दो अलग-अलग स्थानों से अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर जब्त किया।

20 जनवरी को बीजासन माता मंदिर केकड़ी के पास और 21 जनवरी को ज्योतिबा फुले सर्किल केकड़ी से जब्त किए गए वाहन थाना हाजा पर सुरक्षित रखवाए गए। इस कार्रवाई की सूचना खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सावर (अजमेर) को दी गई, जिस पर नियमानुसार खनिज विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस थाना केकड़ी शहर की टीम द्वारा अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी एवं चेकिंग जारी है। भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम:-कुसुमलता, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, पुलिस थाना केकड़ी शहर,छोटूसिंहASI,पुखराज,
विनोद, श्रवण,मानसिंह चालक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!