भाजपा अजमेर देहात के जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत का केकड़ी प्रवास, युवा नेता अमन चौधरी ने किया स्वागत

केकड़ी।

भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत एवं जिला महामंत्री अर्जुन नालियां के केकड़ी प्रवास के दौरान भाजपा युवा नेता अमन चौधरी के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर जिला अध्यक्ष व महामंत्री का सम्मान किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों एवं युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री देवव्रत सिंह राठौड़, पार्षद सुखलाल जाट, रामलाल काका, रामधन प्रजापत, जितेंद्र चौधरी, अभिषेक चौधरी, जितेंद्र सिंह, अंकित चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत के केकड़ी आगमन को संगठन के लिए प्रेरणादायी बताते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!