केशव विद्यापीठ महाविद्यालय में एनएसएस का तृतीय एकदिवसीय शिविर आयोजित

केकड़ी
कस्बे के अजमेर रोड स्थित बिजासन माता मंदिर के सामने स्थित केशव विद्यापीठ महाविद्यालय, केकड़ी में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य मोनू शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी विष्णुदत्त वैष्णव द्वारा किया गया।
एकदिवसीय शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने व्याख्याता सोनू चौधरी के नेतृत्व में योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया, जिससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।


शिविर में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई केकड़ी के प्राचार्य जगदीश सिंह सिसोदिया ने विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं आधुनिक तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में तकनीकी दक्षता ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


कार्यक्रम प्रभारी विष्णुदत्त वैष्णव ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को लेकर स्वयंसेवकों द्वारा केकड़ी शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पुलिस थाना केकड़ी के बाहर पहुँची, जहाँ केकड़ी सिटी पुलिस थाना के इंचार्ज बनवारी लाल मीणा एवं एएसआई छोटू सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने अजमेर रोड स्थित सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर प्रहलाद कुमावत, आशीष लक्ष्यकार, विशाल सेन, दिनेश कुमार जैन, महावीर प्रसाद सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!