देशवाली समाज ने होनहार बालिका को दी आर्थिक सहायता, IAS बनने का सपना होगा साकार

केकड़ी — देशवाली समाज द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए एक सराहनीय पहल की गई। IAS की तैयारी कर रही केकड़ी निवासी होनहार छात्रा शाहीन बानो, पुत्री मोहम्मद इस्माईल, को पढ़ाई जारी रखने हेतु ₹26,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

यह सहायता गुलाब मोहम्मद एवं अन्य समाज साथियों द्वारा नकद रूप में दी गई।

अब्दुल गफ्फार देशवाली ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहीन बानो वर्तमान में दृष्टि कोचिंग क्लासेज, जयपुर में रहकर IAS की तैयारी कर रही हैं।

शाहीन बानो ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए दसवीं कक्षा में 95% तथा बारहवीं कक्षा में 90% अंक प्राप्त किए हैं। वे एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, ऐसे में समाज द्वारा दी गई यह सहायता उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

इस अवसर पर मुहिम टीम कोटा की ओर से भी शाहीन बानो के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं दुआ की गई।

कार्यक्रम में अध्यापक जावेद अख्तर (बारां), मोहम्मद हुसैन (राजस्थान पुलिस), महमूद रजा (कोटा), मोइनुद्दीन राठौड़ (टोडा), अब्दुल गफ्फार देशवाली (अध्यापक, केकड़ी), हुसैन बख्श, शकूर मोहम्मद सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!