केकड़ी। सकल हिंदू समाज केकड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार पटेल स्कूल सापणदा रोड स्थित विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 8 फरवरी 2026, रविवार को पटेल मैदान, केकड़ी में एक विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक सम्मेलन के अवसर पर नगर के मंदिरों एवं सेवा बस्तियों से भव्य कलश यात्राएं एवं वाहन रैली नगर भ्रमण करते हुए पटेल मैदान पहुंचेंगी। सम्मेलन स्थल पर संत-महात्माओं के ओजस्वी आशीर्वचन एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन होगा।

सम्मेलन की सफल तैयारी हेतु अगली बैठक दिनांक 21 जनवरी 2026, बुधवार को सांय 7 बजे, पटेल स्कूल, सापणदा रोड पर आयोजित की जाएगी। सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने इस विराट आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
