केकड़ी।
धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने के उद्देश्य से केकड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन एवं भव्य भगवा वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम केकड़ी के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री शत्रुघ्न गौतम जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।
आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भगवा वाहन रैली 22 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे शिव मंदिर खिरिया से प्रारंभ होकर वानरराज मंदिर मोतीपुरा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचेगी। रैली शिव मंदिर खिरिया से गोयला, सूरजपुरा, जावला, चांदमा, जसवंतपुरा, भावानीपुरा टांटोटी, बालाजी मंदिर होते हुए मोतीपुरा पहुंचेगी।
इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने वाहनों के साथ रैली में शामिल होने की अपील की गई है। कार्यक्रम स्थल वानरराज मंदिर, मोतीपुरा में भोजन व्यवस्था भी की गई है।
आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन सामाजिक एकता, धार्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक गौरव को मजबूती प्रदान करेगा। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
