वैष्णव बैरागी समाज प्रथम चौमालीसा संस्थान केकड़ी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न


केकड़ी।
वैष्णव बैरागी समाज प्रथम चौमालीसा संस्थान केकड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को ब्राह्मणी माता मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ संरक्षक जगदीश प्रसाद वैष्णव (बघेरा) ने की।
बैठक की शुरुआत संस्थान के सचिव राधाकृष्ण वैष्णव द्वारा पिछली बैठक के एजेंडे के वाचन से हुई, जिसके बाद लिए गए प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार को संस्थान से जुड़े विभिन्न गांवों में चंदा संग्रह किया जाएगा तथा चौमालीसा संस्थान द्वितीय द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।
इसके साथ ही संस्थान द्वारा कराए गए प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन के आय-व्यय की जांच हेतु ऑडिट टीम का गठन किया गया। यह ऑडिट टीम 25 जनवरी 2026 को ऑडिट पूर्ण कर रिपोर्ट संस्था के पदाधिकारियों को सौंपेगी।
बैठक में कोषाध्यक्ष प्रकाश वैष्णव (केकड़ी) ने संस्थान की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वैष्णव बैरागी समाज 44 सा प्रथम चौमालीसा संस्थान के चुनाव 15 फरवरी 2025 को जूनिया हलोला बालाजी में आयोजित बैठक में संपन्न कराए जाएंगे।
इस अवसर पर वैष्णव युवा प्रतिनिधि हनुमान प्रसाद वैष्णव ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, सामाजिक एकता मजबूत करने तथा शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
बैठक के अंत में संरक्षक एवं अध्यक्ष जगदीश प्रसाद वैष्णव ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में चतुर्भुज वैष्णव तसवारिया, संस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद दास रामपुरा, हीरा दास वैष्णव बिजवाड़, सीताराम दास जूनिया ,किशनलाल, पोखरदास, राधाकिशन वैष्णव, नाथूलाल वैष्णव जूनिया, सत्यनारायण वैष्णव, गिरधर वैष्णव छाबड़िया, नंदकिशोर वैष्णव तसवारिया, सतीश वैष्णव खिड़की गेट, बनवारी वैष्णव सलारी, जगदीश प्रसाद वैष्णव छाबड़िया, प्रदीप कुमार वैष्णव बघेरा, प्रभुदयाल वैष्णव जूनिया, आत्माराम बिजवाड़,लक्ष्मण वैष्णव सहित सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!