मकर संक्रांति पर रैगर समाज कार्यालय को कुर्सी व टेबल भेंट

केकड़ी, 14 जनवरी।

सनातन धर्म के पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर भेरू गेट स्थित रैगर समाज कार्यालय एवं समाज बंधुओं के उपयोग हेतु 25 प्लास्टिक कुर्सियां एवं एक टी-टेबल सप्रेम भेंट की गई।

यह भेंट स्वर्गीय मन्ना लाल एवं स्वर्गीय झमकु देवी की पुण्य स्मृति में गोपाल लाल वर्मा द्वारा दी गई। इस सामग्री की कुल लागत 15 हजार 600 रुपये रही, जिसका भुगतान स्वयं गोपाल लाल वर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर गोपाल लाल वर्मा ने बताया कि यह सहयोग उनके पूज्य माता-पिता की स्मृति को समर्पित है और समाज के कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने भेरू गेट केकड़ी के समस्त रैगर समाज पंचों एवं समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनकी ओर से दी गई इस भेंट को ससम्मान स्वीकार किया।

गोपाल लाल वर्मा वर्तमान में अखिल भारतीय रैगर महासभा राजस्थान प्रदेश के प्रदेश प्रचार-प्रसार सचिव हैं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!