केकड़ी सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

केकड़ी।
पुलिस थाना केकड़ी सदर द्वारा अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया गया है।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा (आईपीएस) के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील (आरपीएस) एवं वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी केकड़ी सदर जगदीश प्रसाद, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पुलिस टीम ने अवैध खनन में प्रयुक्त बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पारा क्षेत्र से डिटेन कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना केकड़ी सदर परिसर में खड़ा करवाया। उक्त कार्रवाई की सूचना खनिज अभियंता, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सावर जिला अजमेर को दे दी गई है।

पुलिस थाना केकड़ी सदर की टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध बजरी खनन, परिवहन व भंडारण को लेकर सतत निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम :
जगदीश प्रसाद (पुनि, थानाधिकारी पुलिस थाना केकड़ी सदर), नंदलाल (सउनि), जीतराम (कानि 2426) एवं पदम (कानि 2994) – पुलिस थाना केकड़ी सदर, जिला अजमेर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!