DCS गिरदावरी ऐप में तकनीकी खामियां, समय बढ़ाने की मांग

सरवाड़ | 14 जनवरी 2026

राजस्थान पटवार संघ उपशाखा सरवाड़ द्वारा अध्यक्ष सांवर लाल रेगर के नेतृत्व में DCS गिरदावरी ऐप में आ रही गंभीर तकनीकी समस्याओं को लेकर तहसीलदार सरवाड़ को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार की बहुउद्देशीय परियोजना के तहत राज खसरा गिरदावरी कार्य 1 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया गया था, लेकिन गिरदावरी ऐप में लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।

पटवार संघ ने अवगत कराया कि गिरदावरी ऐप चालू करते ही “Getting error while processing play integrity” एवं “कुछ त्रुटि है, कृपया कुछ समय बाद प्रयास करें” जैसे संदेश प्रदर्शित हो रहे हैं, जिससे ऐप स्वतः बंद हो जाता है। इसके अलावा ऐप में जोड़े गए सर्वेयरों को खसरों का आवंटन भी नहीं हो पा रहा है।

संघ ने बताया कि 1 जनवरी से 14 जनवरी तक कुल 14 दिन बीत जाने के बावजूद ऐप पूरी तरह कार्यशील नहीं हो पाया है, ऐसे में DCS गिरदावरी कार्य समय पर पूर्ण किया जाना संभव नहीं है।

अतः पटवार संघ ने तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने एवं गिरदावरी की निर्धारित अवधि में 15 दिवस की वृद्धि किए जाने की मांग की है।

इस अवसर पर अध्यक्ष सांवर लाल रेगर, उपाध्यक्ष अजय कुमार मीणा, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह राठौड़, संयुक्त मंत्री कृष्ण कुमारी सांवरिया, संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद जाट, मंत्री चेतना चावला एवं सलाहकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!